चूरू शहर की दादाबाड़ी में एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विनोद जाखड़ के मुख्य आतिथ्य में ‘युवाओं का युद्ध–ड्रग्स के विरुद्ध’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन युवा नेता ईरशाद मंडेलिया के नेतृत्व में किया गया। उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशा-मुक्त समाज की दिशा में जनभागीदारी को बढ़ावा देना रहा।