चूरू: कलेक्ट्रेट के पास एलपीजी गैस सिलेंडर के भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 139 गैस सिलेंडर किए गए ज़ब्त
Churu, Churu | Jan 28, 2026 चूरू में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने बुधवार को अवैध एलपीजी भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहां पुरानी कलेक्ट्रेट के पास संचालित एक इंडेन गैस गोदाम पर छापा मारा गया। जयपुर डिवीजन के खाद्य सुरक्षा एवं रसद विभाग के कमिश्नर रामचरण मीणा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में 139 एलपीजी गैस सिलेंडर जब्त किए गए।