चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए जयपुर में राज्य स्तर पर सम्मानित होकर लौटे चूरू मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार का बुधवार को पीडीयू मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में डॉक्टर्स ने साफा व माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर डॉ. पुकार का अभिनंदन किया।