सासनी: गांव नया नगला के पास सड़क किनारे बंधी भैंस से टकराकर पलटा ई-रिक्शा, बुजुर्ग महिला सहित 3 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
Sasni, Hathras | May 1, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के नानऊ रोड स्थित गांव नया नगला के पास सड़क किनारे बंधी भैंस से टकराकर एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के दौरान ई रिक्शा सवार ई रिक्शा सवार एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं ई रिक्शा चालक सहित एक अन्य महिला भी मामूली चोट लगने से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।