नटेरन तहसील के ग्राम रावण के कई परिवार अपनी फरियाद लेकर बुधवार दोपहर 3 बजे विदिशा पहुंचे। जहां उन्होंने एसपी और कलेक्टर को ज्ञापन देकर गांव के ही दबंग लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की लोगों ने बताया कि अक्सर व गांव के लोगों के साथ मारपीट करते हैं। जमीन पर कब्जा करते हैं। 23 तारीख को भी एक परिवार के साथ मारपीट की गई थी।