दमोह: आनू में कीटनाशक दवा मिले गेंहू की दुर्गंध से चार बच्चे बीमार, 5 वर्षीय मासूम की मौत एसडीएम, तहसीलदार पहुंचे जिला अस्पताल
Damoh, Damoh | Jun 20, 2026 दमोह आनु गांव में कीटनाशक मिले गेहूं की दुर्गंध से चार बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। उपचार के दौरान 5 वर्षीय धर्मेंद्र प्रजापति की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों का पीआईसीयू में इलाज जारी है। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम सौरभ गंदर्भ, तहसीलदार रॉबिन जैन और नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी जिला अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने हाल जानकर बेहतर उपचार के निर्देश दिए।