सांगानेर: शिवदासपुरा में वृद्ध महिला की चांदी के कड़ों के लिए हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी भतीजे और सहयोगी साले को पकड़ा
जयपुर के शिवदासपुरा थाना इलाके में ढुंढ नदी के पास एक कुएं में मिली वृद्ध महिला की लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी भतीजे और उसके सहयोगी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वही डीसीपी दक्षिण राज ऋषि ने प्रेस वार्ता आयोजित कर मामले का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी भतीजे सूरज और उसके साले विनोद को गिरफ्तार किया गया है।