सुजानगढ़: सुजानगढ़ के सालासर में यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने पर 2 हैड कांस्टेबल सहित 3 को किया गया सस्पेंड
सुजानगढ़ में गुरुवार दोपहर 12 बजे जानकारी के अनुसार सालासर मुख्यालय पर संचालित हाइवे मोबाइल सुजानगढ़ में पदस्थापित दो हैड कांस्टेबल सहित तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया। एसपी जय यादव डीआईजी ने हाइवे मोबाइल में पदस्थापित हैड कांस्टेबल धनेश कुमार, चालक हैड कांस्टेबल हरि सिंह व कांस्टेबल सतवीर को सस्पेंड किया। तीनों का मुख्यालय चूरू पुलिस लाइन रहेगा।