हुज़ूर: सेज कॉलेज में आयोजित कराटे चैंपियनशिप में पहुंचे विधायक भगवानदास सबनानी, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
Huzur, Bhopal | Jun 27, 2026 भोपाल के सेज कॉलेज में आयोजित तृतीय ओपन ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2026 में विधायक भगवानदास सबनानी शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और विजेताओं को बधाई देते हुए सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी |