नौगढ़: नौगढ़ के विभिन्न गांवों में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती, निकली भव्य शोभायात्रा
नौगढ़ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में परम आदरणीय बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे मरवटिया, डुमरिया, ललतापुर, बसौली, हनुमानपुर, देवरा और नर्मदापुर गांवों में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।कार्यक्रम में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया।