जगदलपुर: धर्मांतरण करवाने वालों पर कार्रवाई करने सक्षम ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच सौंपा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन
आज सनातन क्षेत्रीय मंच (सक्षम) के द्वारा जिले में चल रहे अवैध धर्मांतरण के विरोध में बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा को ज्ञापन सौंपा। सक्षम के अध्यक्ष अविनाश सिंह गौतम ने बताया कि बस्तर जिले में धर्मांतरण अपने चरम पर है। जिले के लगभग प्रत्येक ग्राम में चर्च बने हुए हैं, जहां पास्टर प्रार्थना करवाते हैं।