हाथरस: बिजली मिल चौराहे पर भारत गैस के टैंकर में बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार की हुई मौत पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लिया
हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के बिजली मिल चौराहे के पास बीती रात भारत गैस के टैंकर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टैंकर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। टैंकर चालक टैंकर छोड़कर मौके से फरार हो गया। घायल हालत में बाइक सवार को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड मे भर्ती कराया गया। आगरा ले जाते समय रास्ते मे बाइक सवार की मौत हो गई।