हाथरस: युवक की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जमकर किया हंगामा
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में युवक की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर मौके पर इलाका पुलिस ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हंगामा कर रहे मृतक युवक के परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।