हाथरस: 25 साल से पुराने मुकदमे में फरार चल रहे गांव गढ़ी तमन्ना निवासी वारंटी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार न्यायालय मे पेश
हाथरस पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल द्वारा जनपद में फरार एवं वांछित वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली हाथरस की पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पुराने मुकदमे में 25 साल से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने कार्यवाही करते हुए फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को जनपद न्यायालय में पेश किया है।