हाथरस: हाजीपुर रेलवे फाटक के पास से मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 1 चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के आभूषण व नगदी बरामद
कोतवाली हाथरस जंक्शन पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के भीतर कमरे का ताला तोड़कर चोरी करने वाले चोर को मुखबिर की सूचना पर हाजीपुर रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोर की कब्जे से आभूषण और ₹20700/- की नगरी बरामद की है। चोर ने 2 अलग-अलग जगह चोरी कर वारदात को अंजाम दिया था। जिसके संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था।