डिंडौरी: चटुवा गांव में सामुदायिक भवन के छत कि ढलाई के दौरान स्लैब का एक हिस्सा गिरा, 2 मजदूरों ने लटक कर बचाई जान ,एक मजदूर घायल
चटुवा गांव में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन की छत की ढलाई के दौरान स्लैब का एक हिस्सा अचानक गुरुवार शाम लगभग 7:30 बजे भरभरा कर नीचे गिर गया जिसके चलते दो मजदूरों ने बल्ली में लटक कर जान बचाई और एक मजदूर घायल हो गया मजदूर का जिला अस्पताल उपचार कराया गया मौके की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। मजदूर प्रहलाद कोल ने शुक्रवार सुबह 10:00 बजे घटना कि जानकारी दी।