औद्योगिक क्षेत्र थाना की पुलिस ने मारपीट के मामले में एक आरोपी को नशे के हालात में गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह सफलता गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात नगर के गोलंबर स्थित बक्सर पटना फोरलेन पर मिली. गिरफ्तार आरोपी अमिताभ बच्चन औद्योगिक थाना क्षेत्र के चुरामनपुर गांव का निवासी बताया गया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक में भेजा।