देहरादून: शादी सीजन को देखते हुए यातायात दबाव कम करने के लिए भारी वाहनों पर लगाया गया प्रतिबंध
शादी के सीजन को देखते यातायात के दबाव वाले मार्गों पर निर्धारित समय के लिए भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि विवाह सीजन के प्रारंभ होने के चलते आईएसबीटी, कारगी चौक, हरिद्वार बाईपास रोड, रिस्पना पुल से जोगीवाला तक मार्ग में दबाव काफी बढ़ जाता है।