देहरादून: ओएनजीसी चौक हादसे में पुलिस ने एक साल बाद दाखिल की 500 पन्नों की चार्जशीट, बनाए गए 60 गवाह
एक साल आठ दिन बाद आखिरकार दून पुलिस ने गुरुवार को ओएनजीसी चौक हादसे के मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इसमें कंटेनर चालक रामकुमार, मालिक नरेश गौतम और किराये पर संचालन करने वाले अभिषेक चौधरी को आरोपी बनाया गया है। इस चार्जशीट में कुल 60 गवाह बनाए गए हैं। हालांकि, घटना में घायल हुए सिद्धेश अग्रवाल के बयान अभी तक दर्ज नहीं हो पाए हैं।