धनघटा: संतकबीरनगर में किशोरी को मुंबई ले जाकर मतांतरण कराने का आरोप, युवक गिरफ्तार
संतकबीरनगर में 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर मुंबई ले जाने, मतांतरण कराने और निकाह करने के मामले में मोहम्मद सलीम नामक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस ने दो दिन पहले किशोरी को मेंहदावल रोडवेज तिराहे से सकुशल बरामद किया था। मामला 23 अगस्त 2026 का है।