दमोह: आशीर्वाद गार्डन के पास बाइक चोरी का प्रयास CCTV में कैद, लॉक न टूटने पर आरोपी भाग गया
Damoh, Damoh | Jan 21, 2025 दमोह शहर के पलंदी चौराहा स्थित आशीर्वाद गार्डन के पास से सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात करीब 1 से 2 बजे के बीच एक अज्ञात आरोपी के द्वारा बाइक चोरी का प्रयास किए जाने की घटना सामने आई है। घटना के दौरान आरोपी बाइक का लौक तोड़ने का प्रयास करते हुए CCTV कैमरे में कैद हुआ हैं। जिसका विडियो आज मंगलवार शाम 5 बजे से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।