दमोह: सगरा में युवक की अज्ञात कारणों से मौत, जिला अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित, पोस्टमार्टम के बाद किया सुपुर्द
Damoh, Damoh | Jan 20, 2025 दमोह सगरा में आज सोमवार दोपहर 12 बजे अज्ञात कारणों के चलते 26 वर्षीय युवक की मौत हो जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद परिजन सगरा निवासी नारायण पिता भगवानदास रैकवार उम्र 26 वर्ष को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां मौजूद डॉ ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं सोमवार दोपहर 2 बजे पंचनामा पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।