बहेड़ी: नैनीताल रोड पर शिमला जनरल स्टोर के सामने लगे चार बिजली ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट के चलते लगी भीषण आग
नगर के नैनीताल रोड स्थित शिमला जनरल स्टोर के सामने एक ही जगह पर बिजली के चार ट्रांसफॉर्मर लगे हुए हैं इन ट्रांसफॉर्मर से नगर के काफी बड़े हिस्से को बिजली सप्लाई होती बताया जा रहा है कि आज पांच जून सुबह करीब साढ़े पांच बजे अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और उससे गिरी चिंगारी से नीचे पड़े कूड़े के ढेर में आग लग गई और फिर इस आग ने ट्रांसफॉर्मर को अपनी चपेट में ले लिया