औरैया: छात्रा आत्महत्या प्रकरण में आरोपी को नहीं मिली राहत, जमानत अर्जी खारिज, सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला
15 वर्षीय छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के चर्चित मामले में विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) की अदालत ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। अदालत ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार, इटावा भेजने के आदेश दिए। मामला थाना औरैया क्षेत्र का है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, 3 सितंबर 2025 को वादी संजीव कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करा