शाजापुर: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 12 से 15 अप्रैल के बीच आ सकता है
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा पूरा हो चुका है। भोपाल से शाजापुर जिले में भेजी गई कॉपियों का मूल्यांकन भी पूर्ण कर लिया गया था और 3 अप्रैल तक मूल्यांकन से प्राप्त विभिन्न विषय की कॉपियों के अंक का रिकॉर्ड ऑनलाइन माध्यमिक शिक्षा मंडल को भेज दिया गया