समस्तीपुर: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी का संदेश
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सांसद शांभवी चौधरी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के समय में युवा से लेकर बुजुर्ग तक विभिन्न प्रकार की बीमारियों से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग के प्रति जागरूकता बढ़ाकर वर्तमान पीढ़ी में स्वस्थ जीवनशैली और नियमित व्यायाम की आदत विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है।