हेरहंज: नवादा ग्राम में जिप उपाध्यक्ष ने ग्रामीणों के साथ की बैठक, कहा- मुकदमे वापस लो, नहीं तो होगा आंदोलन
नवादा ग्राम में रविवार को ग्रामीणों की बैठक लातेहार जिप उपाध्यक्ष की उपस्थिति में आयोजित की गई, जिसमें 27 मई 2026 को कोयला परिवहन के दौरान हुई दुर्घटना, ग्रामीणों पर दर्ज कथित फर्जी मुकदमों तथा क्षेत्र में संचालित कोयला परिवहन से उत्पन्न सुरक्षा संबंधी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में नवादा सहित कई गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष रहेl