तारानगर: बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी का ऑडियो वायरल, राजगढ़ थाने में मामला दर्ज
सोशल मीडिया पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं अनुसूचित जाति समाज के खिलाफ कथित जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणी किए जाने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बताया कि 07 मई 2026 कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप और फेसबुक पर एक वायरल ऑडियो सुना, जिसमें भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी की जा रही थी।