कोल: रोरावर में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार शादी में गया था, पुलिस जांच में जुटी
Koil, Aligarh | Apr 14, 2026 दरअसल पूरी घटना अलीगढ़ के थाना रोरावर इलाके के माबूद नगर उमर मस्जिद के पास की बताई जा रही है। जहां मानसिक रूप से अस्वस्थ एक युवक ने अपने ही घर के कमरे में बंद होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।मिली जानकारी के अनुसार परिवार उस समय एक शादी के कार्यक्रम में अतरौली गया हुआ था। युवक के पिता साबिर के द्वारा बताया गया कि युवक का लंबे समय से दिमाग का इलाज चल रहा था।