मंडला: कौरगांव-हिरदेनगर मार्ग पर धान से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, सड़क जाम, कोई जनहानि नहीं
Mandla, Mandla | Apr 21, 2026 जिले के कौरगांव–हिरदेनगर मार्ग पर मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब धान के छिलके से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बताया जा रहा है कि यह घटना आज उस समय हुई, जब ट्रैक्टर-ट्रॉली कौरगांव से हिरदेनगर की ओर जा रही थी। तभी बीच रास्ते में चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और ट्रॉली सड़क पर पलट गई।