फतेहाबाद: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 35वें माइलस्टोन पर चालक को झपकी आने से गड्ढे में गिरी बस, 5 यात्री घायल
Fatehabad, Agra | Jul 16, 2026 आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 35 वे माइलस्टोन पर गुरुवार तड़के लखनऊ से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। दुर्घटना में 5 यात्री घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।