बहराइच: अग्रसेन चौराहे के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत अग्रसेन चौराहे के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से युवक का शव लड़ता हुआ मिला था। जिसकी सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।