जलालाबाद: पुरैना के पास टेंपो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुरैना नकासा बाजार के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल परमजीत पुत्र धर्मेंद्र निवासी मोहल्ला तेवर गंज, थाना कोतवाली, शाहजहांपुर को राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस से सीएचसी जलालाबाद पहुंचाया गया.