Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

मिर्ज़ापुर: जंगी रोड से नटवा चौराहा तक भीषण जाम में ट्रकों की लंबी लाइन, यातायात व्यवस्था ठप

Mirzapur, Mirzapur | Jul 10, 2026

MORE NEWS

'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को मीरजापुर पुलिस ने दी नई उड़ान, एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने किया वृहद पौधरोपण

मिर्जापुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत रविवार को मीरजापुर पुलिस ने जनपदभर में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस लाइन एवं पुलिस अधीक्षक आवास परिसर में पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण देने की सामूहिक जिम्मेदारी है।

एसपी के निर्देशन में जनपद के सभी थाना, चौकी एवं पुलिस कार्यालयों में भी बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।

"हरित धरती–समृद्ध कल, पर्यावरण संरक्षण हमारा कर्तव्य" की भावना के साथ आयोजित इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन/यातायात, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को मीरजापुर पुलिस ने दी नई उड़ान, एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने किया वृहद पौधरोपण मिर्जापुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत रविवार को मीरजापुर पुलिस ने जनपदभर में वृहद स्तर पर पौधरोपण किया। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस लाइन एवं पुलिस अधीक्षक आवास परिसर में पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक औपचारिक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण देने की सामूहिक जिम्मेदारी है। एसपी के निर्देशन में जनपद के सभी थाना, चौकी एवं पुलिस कार्यालयों में भी बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया। "हरित धरती–समृद्ध कल, पर्यावरण संरक्षण हमारा कर्तव्य" की भावना के साथ आयोजित इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन/यातायात, प्रतिसार निरीक्षक सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Mirzapur, Mirzapur | Jul 12, 2026

चुन्नी दरी 
बादलों की ओट में जगी जन्नत! बारिश ने चुन्नी दरी की खूबसूरती में घोले नए रंग, लेकिन एक चूक पड़ सकती है भारी

मिर्जापुर। बारिश की फुहारों ने सक्तेशगढ़ क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध चुन्नी दरी को इन दिनों और भी मनमोहक बना दिया है। पहाड़ों से गिरते झरने, चारों ओर फैली हरियाली और प्रकृति का अनुपम सौंदर्य पर्यटकों को अपनी ओर खींच रहा है। सप्ताहांत और छुट्टियों में यहां बड़ी संख्या में लोग प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।

बारिश के मौसम में चुन्नी दरी का दृश्य किसी पर्यटन पोस्टकार्ड जैसा दिखाई देता है, लेकिन इसी मौसम में यहां सबसे अधिक सावधानी बरतने की भी जरूरत होती है। अचानक जलस्तर बढ़ना, फिसलन भरी चट्टानें और तेज बहाव कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं।

पर्यटकों से अपील है कि रोमांच के लिए अपनी जान जोखिम में न डालें। झरनों के निचले हिस्से में उतरने, गहरे पानी में जाने या चट्टानों से छलांग लगाने से बचें। यदि तैरना नहीं आता है तो पानी से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

प्रकृति का आनंद लें, लेकिन सुरक्षा को कभी नजरअंदाज न करें। आपकी एक छोटी-सी सावधानी ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है।
Photo by pk news

चुन्नी दरी बादलों की ओट में जगी जन्नत! बारिश ने चुन्नी दरी की खूबसूरती में घोले नए रंग, लेकिन एक चूक पड़ सकती है भारी मिर्जापुर। बारिश की फुहारों ने सक्तेशगढ़ क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध चुन्नी दरी को इन दिनों और भी मनमोहक बना दिया है। पहाड़ों से गिरते झरने, चारों ओर फैली हरियाली और प्रकृति का अनुपम सौंदर्य पर्यटकों को अपनी ओर खींच रहा है। सप्ताहांत और छुट्टियों में यहां बड़ी संख्या में लोग प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। बारिश के मौसम में चुन्नी दरी का दृश्य किसी पर्यटन पोस्टकार्ड जैसा दिखाई देता है, लेकिन इसी मौसम में यहां सबसे अधिक सावधानी बरतने की भी जरूरत होती है। अचानक जलस्तर बढ़ना, फिसलन भरी चट्टानें और तेज बहाव कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। पर्यटकों से अपील है कि रोमांच के लिए अपनी जान जोखिम में न डालें। झरनों के निचले हिस्से में उतरने, गहरे पानी में जाने या चट्टानों से छलांग लगाने से बचें। यदि तैरना नहीं आता है तो पानी से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। प्रकृति का आनंद लें, लेकिन सुरक्षा को कभी नजरअंदाज न करें। आपकी एक छोटी-सी सावधानी ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है। Photo by pk news

Mirzapur, Mirzapur | Jul 12, 2026

#आज रविवार के #दिन की शुभ #शुरुआत मां #विंध्यवासिनी देवी की आरती #दर्शन के #साथ.....

#todaymirzapur 
#mirzapurnews 
#मिर्ज़ापुर #Mirzapur 
#विंध्याचल 
#आरतीदर्शन

#आज रविवार के #दिन की शुभ #शुरुआत मां #विंध्यवासिनी देवी की आरती #दर्शन के #साथ..... #todaymirzapur #mirzapurnews #मिर्ज़ापुर #Mirzapur #विंध्याचल #आरतीदर्शन

Mirzapur, Mirzapur | Jul 12, 2026