गुरुवार 11:00 बजे के लगभग महाकाल पुलिस और नगर निगम की टीम ने महाकाल क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की अतिक्रमण हटाए जाने से मंदिर क्षेत्र में दर्शनार्थियों के पैदल आवागमन हेतु पर्याप्त स्थान उपलब्ध हो गया है, जिससे भीड़ प्रबंधन को सुचारु बनाने में सहायता प्राप्त होगी। पुलिस टीम ने संबंधित दुकानदारों को भविष्य में अतिक्रमण न करने की समझाइश भी दी।