सैदपुर: मखदुमपुर में खड़ी कार को दूसरी कार ने मारी टक्कर, चालक गंभीर, नशे में मिला चालक, कार में मिली खाली शराब की बोतलें
सादात थानाक्षेत्र स्थित मखदुमपुर बाजार में शनिवार को तेज रफ्तार बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़ी एक अन्य कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में चालक बुरी तरह घायल हो गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर भारी अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायल चालक को मखदुमपुर बाजार के एक निजी चिकित्सक के यहाँ उपचार के लिए ले जाया गया। वहाँ से उसे रेफर कर दिया गया।