गिर्वा: होम गार्ड्स रक्षा स्थापना दिवस पर पुलिस लाइन से निकाली गई हेलमेट जागरूकता रैली
Girwa, Udaipur | Dec 2, 2025 होमगार्ड स्थापना दिवस पर हेलमेट जागरूकता रैली गृह रक्षा स्थापना दिवस के तहत उदयपुर होमगार्ड विभाग ने मंगलवार दोपहर हेलमेट जागरूकता रैली निकाली। कमांडेंट प्रणय जसोरिया के निर्देशन में निकली इस बाइक रैली में जवानों ने हेलमेट पहनने और यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुज़री।