तोकापाल: बस्तरवासियों का ऐतिहासिक निर्णय, छठवीं अनुसूची और पृथक बस्तर राज्य की मांग का ऐलान, बड़ी लड़ाई की तैयारी
24 दिसंबर 1996 को भारत देश में लागू हुए पेसा कानून अधिनियम को आज 29 साल पूरे हो चुके हैं. 29 साल पूरे होने पर छत्तीसगढ़ के अनुसूचित क्षेत्र बस्तर में पेशा दिवस मनाया गया. यह पेसा दिवस बस्तर जिले के बुरुंगपाल में मनाया गया. जहां आसपास के सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठे हुए थे. इसके अलावा लोगों को जागरूक करने के लिए जन आंदोलन से जुड़े नेता भी मौजूद रहे।