भदेसर: भादसोड़ा चौराहे पर सांवलिया मंदिर के सामने फिर हुआ हादसा, बाइक ट्रेलर में घुसी, युवक की मौत
सोमवार रात साढ़े 11 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चित्तौड़गढ़ उदयपुर नेशनल हाईवे पर भादसोड़ा चौराहा स्थित सांवलिया प्राकट्य स्थल मंदिर के सामने खड़े ट्रेलर के पीछे बाइक घुस जाने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान जसवंत भील निवासी तहसील आसींद जिला भीलवाड़ा के रूप में हुई है। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट लगी। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर