इटावा: चकरनगर में यमुना पुल के नीचे मिली लापता किशोरी के शव का पोस्टमार्टम, स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया
Etawah, Etawah | Feb 1, 2026 चकरनगर के डिभोली गांव में शुक्रवार दोपहर यमुना पुल के नीचे रेत पर संदिग्ध हालत में मिले किशोरी के शव की पहचान 24 घंटे बाद होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। औरैया जनपद से 29 जनवरी से लापता किशोरी के शव की पहचान होते ही स्वजनों ने उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। रविवार को थाना पुलिस ने 2 किशोरी के शव का तीन डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी कराकर कराया।