रानीगंज: तारडीह गांव में जेठ ने जमीन के लिए तोड़ा शौचालय और महिला से की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
फतनपुर थाना क्षेत्र की ग्राम सभा तारडीह गांव में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। यहां की रहने वाली संगीता देवी पत्नी राम कुमार गौतम ने अपने जेठ पर शौचालय तोड़ने, मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक उनके जेठ ने जमीन पर कब्जा करने की नीयत से बीते बुधवार की सुबह उनका शौचालय तोड़ दिया। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो जेठ ने उनके साथ