मोतिहारी: कुंडवाचैनपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में बलुआ बॉर्डर के समीप से तस्करी के 11 पशुओं को किया गया बरामद
पूर्वी चम्पारण मोतिहारी जिले के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के बलुआ बॉर्डर के समीप से एसएसबी के सहयोग से नेपाल से तस्करी के लिए ला रहे 11 पशुओं को बरामद किया गया है। तस्कर फरार हो गया है। पशु तस्कर को पहचान कर पुलिस अगे की कार्रवाई में जूटी है। जानकारी पुलिस के द्वारा सोमवार शाम करीब 05:02 बजे दिया गया।