सिमरी: गोद में अचेतावस्था पुत्र को लेकर एंबुलेंस चालक को ढूंढते रहे पिता : नहीं मिली, निजी वाहन से ले जाने के दौरान हुई मौत
Simri, Buxar | Jun 24, 2026 सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर गांव में सोमवार की शाम आई तेज आंधी और बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने न सिर्फ एक परिवार का चिराग बुझा दिया, बल्कि स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए। फूस की मड़ई गिरने से दबकर 14 वर्षीय किशोर कौशल कुमार की मौत हो गई।