फतेहपुर: NH-2 पर झाड़ियों में मिला ई-रिक्शा चालक का शव, सड़क हादसे की आशंका
NH-2 पर झाड़ियों में मिला ई-रिक्शा चालक का शव, सड़क हादसे की आशंका फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-2 पर शगुन ढाबा के पास झाड़ियों में देउली गांव निवासी श्रवण उर्फ कामता यादव का शव मिला। श्रवण शहर में ई-रिक्शा चलाते थे और शुक्रवार शाम रिपेयर सेंटर से घर लौटते समय लापता हो गए थे।