नैनीताल: ब्रेसाइड भूस्खलन क्षेत्र का भूवैज्ञानिक ने किया निरीक्षण, सर्वे व अध्ययन कर विशेषज्ञ सौपेंगे रिपोर्ट
शहर के ब्रेसाइड सात नंबर क्षेत्र में भूस्खलन से ध्वस्त सड़क व पहाड़ी की रोकथाम को लेकर नगर पालिका ने पहल शुरू की है। नगर पालिका के अनुरोध पर भूवैज्ञानिक, राजस्व की टीम ने क्षेत्र का मौका मुआयना किया। गुरुवार सुबह करीब 9:00 बजे की मौके पर पहुंची और सर्वे किया