मंडी: पीएम विश्वकर्मा योजना में 8850 आवेदन अनुमोदित: मंडी उपायुक्त अपूर्व देवगन
Mandi, Mandi | Feb 9, 2024 मंडी जिले में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में 8850 आवेदनों का अनुमोदन किया गया है। जिला स्तरीय कमेटी के अनुमोदन के उपरांत अब इन्हें स्वीकृति के लिए राज्य स्तरीय समिति को भेजा जाएगा। यह जानकारी मंडी उपायुक्त अपूर्व देवगन ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के क्रियान्वयन के लिए गठित जिला स्तरीय कमेटी की बैठक के बाद दी।