चरखी दादरी: सरकार द्वारा बनाए गए नए कानून अपराध को रोकने में काफी कारगर होंगे सिद्ध : अशोक कुमार, डीएसपी मुख्यालय चरखी दादरी
चरखी दादरी डीएसपी मुख्यालय अशोक कुमार ने कहा है कि सरकार द्वारा बनाए गए नए कानून अपराध को रोकने में काफी कारगर सिद्ध होंगे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा भारतीय दण्ड संहिता 1860, भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 में सुधार करते हुए तीन नए विधेयक क्रमश: भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 व भारतीय साक्ष्य बिल-2023 बनाए गए हैं, जो लोकसभा व राज्यसभा से पारित किए गए है।