चरखी दादरी: अग्रवाल वैश्य समाज के युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि गर्ग ने राज्यसभा में अग्रवाल समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग की
अग्रवाल समाज की जनसंख्या करीब16 करोड़ से अधिक है। देश की आजादी एवं निर्माण में इसका अहम योगदान है। वहीं हरियाणा विधानसभा में भाजपा के 40 में 7 विधायक व 1 निर्दलीय विधायक जिसका समर्थन भाजपा को हैं अग्रवाल समाज से हैं। इसी आधार पर अग्रवाल समाज को राज्यसभा में प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। ये बात मंगलवार को प्रेस को जारी बयान में युवा प्रदेशअध्यक्ष रवि गर्ग ने कही।