चरखी दादरी शहर की रासीवासीया धर्मशाला में मंगलवार को अग्रवाल सभा के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की 76वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान सभा मे मौजूद लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित भेंटकर श्रद्धांजलि दी । श्रंद्धांजलि सभा में सभी दो मिनट का मौन धारण किया।