कांग्रेस पार्टी द्वारा आगामी 9 फरवरी को चरखी दादरी नई अनाज मंडी में आयोजित होने वाली जन आक्रोश रैली को लेकर हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं जिला प्रभारी सुभाष गोयल मंगलवार को चरखी दादरी पहुंचे। जहां उन्होंने स्थानी कांग्रेस नेताओं के साथ अनाज मंडी पहुंचकर रैली स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।